फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   16 committees formed for geo tagging

जियो टैगिंग कराने के लिए 16 समितियां बनाई गई

Sun, 30 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
16 committees formed for geo tagging
गाजीपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में इस समय जीयो लोकेशन या जीयो टैगिंग का कार्य जोरशोर से जारी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 की परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रधानाचार्यों एवं सहायक अध्यापकों की छह समितियां बनाकर उन्हें इस कार्य के लिए लगाया गया है। सोमवार तक इसे पूर्ण करने का समय दिया गया है। जियो टैगिंग से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। इससे विद्यालयों का परीक्षा केंद्र मानक से दूर या काफी नजदीक न हो जाए इसका सही आंकलन हो सकेगा। एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय की दूरी कितनी है इसकी भी जानकारी होती है। इसे देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। जियो टैगिंग के लिए 16 टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार पाठक, जीजीआईसी जमानिया की प्रधानाचार्य सरिता जायसवाल, सदरजहांपुर की रेखा, रामपुर बलभद्र की किरण यादव, नारी पचदेवरा की रीता कुमारी, राजकीय बालिका इंटर कालेज सैदपुर की शीला देवी, जीजीआईसी सादात की प्रधानाचार्य मंजू प्रकाश के अलावा चेतना सिंह, अजीत कुमार, ऊषा कुशवाहा, अमीना खातून, विरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार विश्वास को शामिल किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि जियो टैगिंग का कार्य तत्काल पूर्ण कर सोमवार को कार्यालय में उपलब्ध करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed