फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   16 athletes selected for Taekwondo competition

Ghazipur News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Thu, 29 Oct 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
16 athletes selected for Taekwondo competition
स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते
गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से आवंटित अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बुधवार को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुई। इसमें महिला और पुरुष वर्ग के आठ-आठ खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए किया गया। महिला वर्ग की चैंपियनशिप नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता राजस्थान के जयपुर विश्वविद्यालय में जनवरी में आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत रहीं। विशिष्ट अतिथि स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य कविंद्र नाथ शर्मा थे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा और पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक एवं चयनकर्ता अमित सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता आठ-आठ ग्रुपों में आयोजित की गई। आयोजन सचिव संजय राय और शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष रामधारी राम ने आयोजन में भूमिका निभाई। मंच संचालन प्रो. कृष्णानंद चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर डॉ. सन्नी सिंह, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. राकेश कुमार पांडेय, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. कुशल पाल यादव, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. निवेदिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed