फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   16 accused have been arrested so far

Ghazipur News: अब तक 16 आरोपियों को पकड़ा गया

Sun, 26 Apr 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
16 accused have been arrested so far
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। इस मामले में अब तक पुलिस 16 आरोपियों को पकड़ चुकी है। वहीं, पांचवें दिन रविवार को भी गांव में पुलिस टीम मुस्तैद रही। इतना ही नहीं, पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि 15 अप्रैल को जमानिया-धरम्मरपुर पुल के पास एक किशोरी की चप्पल, मोबाइल और गमछा मिला था। उसके बाद किशोरी का शव गंगा में मिला था। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

इधर, 22 अप्रैल को किशोरी के परिजनों से मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव आया था। उस दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। उस घटना में करंडा थानाध्यक्ष, शहर कोतवाल सहित कई लोग घायल हो गए थे। गांव में तनाव और डर का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सपा के सदर विधायक जै किशन साहू व सपा के जंगीपुर विधायक डॉ.वीरेंद्र यादव समेत 46 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
23 अप्रैल को पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों और 25 अप्रैल की रात पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। इसके बाद पथराव में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कटरिया, करंडा समेत आसपास के करीब दस गांवों में लगातार दबिश दे रही है।----
शनिवार की रात इनको पकड़ा गया
पुलिस ने धरम्मरपुर निवासी मंतोष यादव उर्फ मोनू, बजरंगी यादव, सुनील यादव तथा कटरिया निवासी अमित कुमार और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वर्जन...
पथराव के मामले में अब तक 16 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। कटरिया गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है। - शेखर सेंगर, सीओ सिटी।

000

कैंडल मार्च रोकने पर कांग्रेस ने विरोध जताया

गाजीपुर। किशोरी की मौत के विरोध में कांग्रेस के प्रस्तावित कैंडल मार्च को प्रशासन ने रविवार को रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कैंडल मार्च गाजीपुर रेलवे स्टेशन से अंबेडकर पार्क, लंका तक निकाला जाना था। इसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग जुटे थे। आरोप है कि पुलिस ने मार्च शुरू होने से पहले ही रोक दिया और कार्यकर्ताओं को हटा दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, सदानंद गुप्ता समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका कहना था कि प्रदेश में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। संवाद



नेताओं ने कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार न्याय दिलाने के बजाय विरोध करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन जारी रखेगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग की। इस मौके पर रविकांत राय, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, सतीश उपाध्याय, हामिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed