फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खबर का असर: सीडीओ ने नदी के प्रदूषण का हाल जाना

खबर का असर: सीडीओ ने नदी के प्रदूषण का हाल जाना

Thu, 20 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबर का असर: सीडीओ ने नदी के प्रदूषण का हाल जाना
बहादुरगंज। बीते दिनों ‘अमर उजाला’ में तमसा (टोंस) के सिकुड़ते पाट और प्रदूषण को लेकर प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को कचरा निस्तारण प्रबंधन एवं तमसा नदी के प्रदूषण की जानकारी ली। नगर पंचायत प्रशासन को नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल करने का निर्देश दिया। इसको देखते हुए तमसा नदी के प्रदूषण मुक्त होने की उम्मीद की जाने लगी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी तमसा नदी में नगर के गंदे नाले के गिरते कचरे से बढ़ते प्रदूषण को लेकर ‘अमर उजाला’ ने 18 जून के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को तमसा नदी का निरीक्षण पुरानीगंज पुल से खड़े होकर किया। इस बीच दोनों तरफ नदी का हाल जाना। नदी के किनारे उतरने की कोशिश नहीं की। नदी में गिर रहे नालों को देखकर नाराजगी जताई। जिले के लगभग 30 किलोमीटर नदी की सफाई एवं दोनों तरफ किनारों पर सघन पौधारोपण के निर्देश नगर के खरबा कुटी पर एकत्रित लोगों को दिए। नगर पंचायत प्रशासन को कस्बा से गिरने वाले गंदे नाले के पानी के लिए नालों पर लोहे की जाली लगवाने एवं नालों को रीस्टोर करने का निर्देश दिया। पुल से तमसा नदी के काले पानी एवं जलकुंभी को देखकर उन्होंने नदी की हालत चिंताजनक बताई। सभासद/चेयरमैन प्रतिनिधि रेयाज अहमद अंसारी ने मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया को भरोसा दिया की वह नदी की निर्मलता एवं स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लोहे की जाली बनवाई जा रही है। जल्द ही नालों पर लगा दिया जाएगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंशाराम वर्मा, कानूनगो राजेंद्र प्रसाद, नगर पंचायत के लिपिक इकबाल खान, दीपक कुमार सहित संबंधित लेखपाल एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे। मालूम हो कि जिले में तमसा नदी कासिमाबाद तहसील के ग्राम सभा सिउरा से लेकर मुहम्मदाबाद तहसील के ग्राम सभा गोसलपुर लगभग 30 किलोमीटर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed