फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कर्मचारियों को चाहिये पुरानी पेंशन नीति की बहाली

कर्मचारियों को चाहिये पुरानी पेंशन नीति की बहाली

Tue, 30 Apr 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को चाहिये पुरानी पेंशन नीति की बहाली
गाजीपुर। अमर उजाला की ओर से मंगलवार को खजुरिया स्थित कैंप कार्यालय पर राज्य कर्मचारियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन नीति लागू कराने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। इसके साथ ही विभागों में लगातार कम हो रहे कर्मचारी, बढ़ रहे वर्क लोड, शासन-प्रशासन के असहयोगात्मक रवैये आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि जनप्रतिनिधि भी अपनी जरूरत के हिसाब से कर्मचारियों का उपयोग तो करते रहे लेकिन उनके काम को टालते रहे। मांग किया कि रिक्त पदों पर नियोजन के साथ ही सभी को सरकारी सुविधाएं दी जाएं। इसी क्रम में अवश्य मतदान करने तथा अन्य मतदाताओं को भी बूथ तक ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दूबे ने जोरदार ढंग से पुरानी पेंशन बहाली की समस्या को उठाया। कहा कि मायावती, अखिलेश, योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेताओं ने इसके लिए आश्वासन तो दिया लेकिन सत्ता में आने के बाद भूल गए। आज के परिवेश में संविदा और आउटसोर्सिंग के माध्यम से शोषण किया जा रहा है। गलत नीतियों के कारण ही आज कर्मचारी आंदोलित हो रहे हैं। जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि विभागों में नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। अवकाश ग्रहण करने के बाद विभागों में कर्मचारी कम होते जा रहे हैं। वर्कलोड बढ़ता जा रहा है। कोई सुरक्षा नहीं मिल रही है। उपाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए नासूर बन गया है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। नई भर्तियां लटक जा रही हैं। सरकार हमसे अपना काम निकाल ले रही है जबकि अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि भी टालमटोल की नीति अपनाते रहे। मतदान में ड्यूटी तो लगाई गई है लेकिन इसके हिसाब से सुविधाएं नहीं दी जाती। अंत में सभी कर्मचारियों ने हाथ उठाकर 19 मई को मतदान में भाग लेने तथा संपूर्ण सहयोग करने की शपथ ली। इस मौके पर शैलेंद्र पांडेय, बैजनाथ तिवारी, अजय मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, प्रफुल्ल राय, जमुना यादव, विरेंद्र यादव, संजय राय, शैलेंद्र यादव, फौजदार, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र यादव, तेजबहादुर, विजय यादव, सुनील कुशवाहा, विसर्जन यादव, बाला लखंदर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed