{"_id":"5cc4a23abdec22075d2383ba","slug":"151556390458-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में जलकर राख हुआ 1110 बोझ गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में जलकर राख हुआ 1110 बोझ गेहूं
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुई आग की घटनाओं में दर्जनों किसानों का गेहूं का करीब 11 सौ बोझ, खड़ी फसल एवं झोपड़ी के साथ एक बकरी और दस हजार रुपये जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
नसीरुद्दीनपुर गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे हार्वेस्टर से कटे खेत में किसी ने आग लगा दिया। इससे निकली चिंगारी से गांव निवासी भोला राम की झोपड़ी में आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित भोला राम ने बताया कि इस घटना में 10 हजार नकदी के साथ ही गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। झुलसने से एक बकरी की मौत हो गई। इसी प्रकार अज्ञात कारणों से लगी आग में थाना क्षेत्र के इंदौर गांव में रामनारायण यादव का आठ मंडा खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। गांव के सुरेश राम, पारस राम, अवधेश राम एवं और मोहर यादव के खेत में रखा भूसा जल गया। आग की तीसरी घटना थाना क्षेत्र के बहरार गांव में हुई। यहां पर अलगू राम का खेत में रखा 20 बोझ गेहूं का जल गया। इसी से सटा दुर्गास्थान गांव के प्रभावती देवी का 250 बोझ, शशिकांत का सौ बोझ, बेचू राम का 250 बोझ, प्रकाश यादव का सौ बोझ, मुद्रिका राम का 150 बोझ, रघुनाथ का 150 बोझ, श्रीकिशुन का सौ बोझ, देवनाथ का 150 बोझ एवं कलावती का 60 बोझ गेहूं जल गया है। आग की सभी घटनाओं पर ग्रामीणों की मदद से फायर कर्मियों ने काबू पाया।