{"_id":"5b44e6a64f1c1b54238b5922","slug":"151531242150-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को लुभा रहे स्कूली बैग और पेंसिल बाक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को लुभा रहे स्कूली बैग और पेंसिल बाक्स
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जुलाई में स्कूल खुलते ही बाजारों में भी स्कूली बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्टून वाले बस्ते, पेंसिल बाक्स तथा टिफिन आदि की बिक्री होने लगी है। नए एडमिशन वाले बच्चों के साथ ही पांच तक के छात्रों के लिए रेक्सीन, प्लास्टिक तथा वाटरप्रूफ कपड़ों के डिजाइनदार तथा विभिन्न साइज के बैग उपलब्ध हैं। छोटे-बड़े अलग-अलग प्रकार के पेंसिल और टिफिन बाक्स बच्चों को लुभा रहे हैं। पानी के लिए थर्मस भी हर साइज में उपलब्ध है।
स्कूलों में नए प्रवेश का काम अंतिम चरण में है। इसके बाद अभिभावकों को स्कूली बैग, पेंसिल बाक्स, खाने के लिए टिफिन बाक्स और पानी के बोतल आदि का भी इंतजाम करना पड़ता है। इसे लेकर बाजार भी तैयार हो गए हैं। दुकानों पर कई वेरायटी और क्वालिटी के बैग उतार दिया गया है। प्लास्टिक कवर वाले बैगों पर पाकेमान, डोरेमान, परी आदि कार्टून बनाए गए है। इसे बच्चे बहुत पसंद कर रहे हैं। कई खानों वाले मजबूत कपड़ों के बैगों की कीमत 250 रुपए से 400 तक में है। वाटरप्रूफ कपड़ों के टिकाऊ बैगों की कीमत 600 रुपए तक है। इसी प्रकार वि भिन्न साइज के पेंसिंल बाक्स पर स्पाईडर और सुपर मैन छपे है। इनकी कीमत भी 25 रुपए से 100 रुपए तक है। खाने के लिए टिफिन की भी भरमार है। प्लास्टिक के कई खानों वाली टिफिन की मांग बनी हुई है। स्टील या अन्य मटेरियल के बने मजबूत टिफिन भी बच्चों की पसंद बने हुए है। थर्मस तथा पानी की बोतलों पर छापी गई अलग-अलग सीनरी, कार्टून आदि को देखकर बच्चों का मन प्रसन्न हो जा रहा है। छोटे- छोटे छातों की भी बिक्री हो रही है। इनकी कीमत भी क्वालिटी और साइज के हिसाब से रखी गई है। टाऊनहाल के विक्रेता मनोज गुप्ता ने बताया कि सीजन होने के कारण अगले माह तक इन सामानों की बिक्री होगी।