फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तहसील मुख्यालयों का चक्कर काटकर लौट जा रहे फरियादी

तहसील मुख्यालयों का चक्कर काटकर लौट जा रहे फरियादी

Mon, 09 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालयों का चक्कर काटकर लौट जा रहे फरियादी
गाजीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल आस्तीन चढ़ाए हुए हैं। उनके हड़ताल पर होने के कारण तहसील का कार्य तो प्रभावित हो ही रहा है विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए दूरदराज से आए लोगों को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्गत न होने की वजह से रोज सैकड़ों फरियादी विभिन्न तहसील मुख्यालयों का चक्कर काटकर लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

लेखपाल-पटवारी को राजस्व विभाग की रीढ़ माना जाता है। जिले में बीते 26 जून से लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में मोर्चा खोल रखा है। इससे तहसीलों का काम तो प्रभावित हुआ ही है साथ ही आय, जाति निवास आदि प्रमाण पत्रों पर लेखपालों की आख्या न लगने से दूरदराज से विभिन्न कार्यों के लिए तहसील आए लोगों को वापस लौट जाना पड़ रहा है। यही नहीं खसरा संपूर्ण समाधान दिवस के आवेदन की जांच जन सुनवाई के आवेदन की जांच, पैमाइश, हैसियत प्रमाण पत्र आदि के कार्य भी प्रभावित हुए हैं। जून जुलाई एवं अगस्त माह में विभिन्न संस्थानों में प्रवेश का समय होता है, ऐसे में लेखपालों का कार्य बहिष्कार छात्र-छात्राओं के शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश में भी बाधा उत्पन्न कर रहा है। लोगों का कहना है कि तहसील में पहले ही कर्मचारियों की कमी है ऐसे में लेखपालों के कार्य पर न लौटने से किसानों छात्र-छात्राओं के कागजात तैयार करने पैमाइश आदि कार्य पूरी तरह से रुक गया है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र निर्गत न होने की वजह से रोज सैकड़ों फरियादी तहसील मुख्यालयों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed