फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   केवल कल्पना करने से किसी इंसान का विकास संभव नहीं

केवल कल्पना करने से किसी इंसान का विकास संभव नहीं

Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
केवल कल्पना करने से किसी इंसान का विकास संभव नहीं
गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का जिला सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में रविवार को किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जंगीपुर के विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि केवल कल्पना करने से किसी इंसान का विकास संभव नहीं है। अगर उसे आगे बढ़ना है तो परिश्रम करना और अपने समय का सदुपयोग करना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सामाजिक मंच की प्रासंगिकता आज भी है। हमारे समाज का राजनीतिक शोषण कभी किया जाता रहा, जो आज संभव नहीं है। हमें हर क्षेत्र में सजग रहने की आवश्यकता है। पूर्व एमएलसी डॉ. विजय यादव ने समाज के लिए शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में अभिभावकों को अपने बच्चों को हर क्षेत्र में तराशने की आवश्यकता है। डॉ. रामअवध यादव एवं पूर्व एमएलसी बच्चा यादव ने सामाजिक मूल्यों की रक्षा करने एवं फिजूलखर्ची पर रोक लगने की बात कही। समाजसेवी संतोष यादव ने कहा कि हमारे समाज का अतीत गौरवशाली रहा है, लेकिन हम नशाखोरी के शिकार होते जा रहे हैं। पढ़ाई से हटकर नई पीढ़ी मोबाइल एवं सिनेमाहाल का चक्कर लगा रही है। जिलाध्यक्ष रामअवतार यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर अपने समाज का राजनीतिक शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जब कभी भी आवश्यकता पड़ेगी, हम इस मंच के माध्यम से अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए तत्पर रहेंगे। इससे पूर्व सम्मेलन का शुभारंभ सदर ब्लाक अध्यक्ष संग्राम यादव के झंडा गीत से हुआ। इस मौके पर महामंत्री भरत यादव, भोजपुरी गायक रामबली यादव, डॉ. कमलेश यादव, मारकंडेय यादव, रामज्ञान यादव, मदन यादव, लालजी यादव, मंजय यादव, सरोज यादव, रामेश्वर यादव, अभयनाथ यादव, जयनाथ यादव, रामनरेश यादव, जगदीश यादव डा. रामविलास यादव, हीरामन यादव आदि मौजूद थे। संचालन अंगद यादव तथा अंत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed