फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दिग्गज गायक कलाकारों के गीत सुन लोग झूम उठे

दिग्गज गायक कलाकारों के गीत सुन लोग झूम उठे

Thu, 31 May 2018 10:35 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
दिग्गज गायक कलाकारों के गीत सुन लोग झूम उठे
मनिहारी(गाजीपुर)। यूसुफपुर शाहपुर पावर हाउस के पास खड़बा महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी के दिग्गज गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को आनंदित कर दिया।
विज्ञापन

भोजपुरी गायक राजेश्वर सिंह एवं चंदन वर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। गोपाल राय के कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज उन्मूलन के गीत से लोगों की आंखें डबडबा गईं। भरत शर्मा व्यास ने भजन ‘निबिया की डलिया मईया डाले ली झुलनवा’ एवं निर्गुण सुनाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मोहन राठौर के गीत को भी लोगों ने सराहा। मंच पर गायक चंदन-नंदन आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा मंगला सलोनी, भावना सिंह, रामाशीष बागी, देवानंद देव ने अपने गीतों से समां बांध दिया। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों पर बल दिया। खड़बा विकास समिति के पदाधिकारियों योगेंद्र सिंह, अंबिका सिंह, जेपी तिवारी, संजय सिंह आदि ने पूर्व मंत्री का सम्मान किया। समारोह के मुख्य अतिथि संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भजन सम्राट भरत शर्मा व्यास, गोपाल राय, मोहन राठौर, मनोहर सिंह, ढोलक सम्राट सुभाष कनौजिया आदि कलाकारों को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ब्रजभूषण दूबे के अलावा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण, उपचार एवं दवाएं वितरित करने वाले आरएस हास्पिटल के चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद, विरेंद्र सिंह, मीरा पहलवान, केदार सिंह, सेवानिवृत्त डीपीआरओ अम्विका सिंह, केडी द्विवेदी एवं मेधावी छात्राओं को भी श्री सिन्हा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख शशिपाल उर्फ घूरा सिंह, ब्लाक प्रमुख मसाला सिंह, कपिलदेव राय, सुनील सिंह, पंकज दूबे, अशोक सिंह, झारखंडे यादव, ओमकार सिंह, लालजी सिंह, अनिल, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed