{"_id":"5b0aede54f1c1b906e8b4e1a","slug":"151527442917-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली का पहिया फटने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली का पहिया फटने से मजदूर की मौत
Updated Mon, 28 May 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधागरघाट(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिधागरघाट स्थित यूनियन बैंक के सामने टैक्टर ट्राली का टायर अचानक फट गया। इस घटना में मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे इलाज के लिए सीएचसी कासिमाबाद ले गए जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन और ग्रामीण घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बजाए मऊ ले जाने लगे। रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सिधागर गांव निवासी शिवनाथ राजभर का पुत्र अजय कुमार राजभर (28) टेंट की दुकान पर रहकर मजदूरी और ट्रैक्टर चलाने का भी काम करता था। सुबह वह ट्रैक्टर ट्राली का पहिया पंक्चर होने पर सिधागरघाट चट्टी पर स्थित यूनियन बैंक के सामने पंक्चर की दुकान पर पहुंचा और पंक्चर पहिया को ठीक कराने के बाद ट्राली में पहिया लगाने लगा। इसी दौरान तेज आवाज के साथ टायर फट गया। पहिया सहित युवक कुछ दूरी पर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी कासिमबाद लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले जाने के बजाए मऊ ले जाने लगे। मऊ ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।