फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   इलाज के दौरान घायल की मौत

इलाज के दौरान घायल की मौत

Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान घायल की मौत
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के धरवारकला गांव के पास कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर शुक्रवार को स्कार्पियों और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात घायल को मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियों चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महड़ौर निवासी अनिरुद्ध राजभर (45) अपने बहन से मिलने उसके घर हब्बीपुर बाइक से गया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार धरवारकला गांव के पास पहुंचा। रसड़ा की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियों से आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में अनिरुद्ध राजभर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक स्कार्पियों लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन सीएचसी पहुंच गए। इलाज के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल को वाराणसी न ले जाकर मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र दुर्गेश राजभर की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात स्कार्पियों चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी अज्ञात स्कार्पियो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed