फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नपा की बैठक में सर्व सम्मत से पास हुआ मरम्मत कार्य

नपा की बैठक में सर्व सम्मत से पास हुआ मरम्मत कार्य

Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नपा की बैठक में सर्व सम्मत से पास हुआ मरम्मत कार्य
दिलदारनगर। स्थानीय नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्व-सम्मत से नगर की साफ-सफाई, टूटी नालियों एवं सड़कों को मरम्मत कराने का प्रस्ताव पास हुआ। सदस्यों ने सर्वसम्मत से तीन लाख रुपया खर्च करने का अधिकार नपा अध्यक्ष अविनाश जायसवाल को दिया। वहीं नगर के नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय बनवाने तथा 14 वां वित्त पर प्राप्त धनराशि पर कार्य करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। कड़ाके की इस ठंड में नगर में अलाव तथा नगर के जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण करने का अधिकार अध्यक्ष को सर्वसम्मत से दिया गया।
विज्ञापन

वहीं बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं यों अध्यक्ष के सामने रखा। इस पर अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने कहा कि धन मिलते ही सदस्यों के सभी कार्यो को उनके सहयोग से कराया जाएगा। नगर की जटिल समस्या जलनिकासी को भी दूर करने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा। इस नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का रूप देने के लिए सदस्यों सहित नगरवासियों का सुझाव लिया जाएगा। इसके बाद कोई भी विकास कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed