{"_id":"5a4925744f1c1b0b788b5d08","slug":"151514743156-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो प्राथमिक विद्यालय को बनाया निशाना, उड़ाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो प्राथमिक विद्यालय को बनाया निशाना, उड़ाया सामान
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात चोरों ने दो प्राथमिक विद्यालयों को अपना निशाना बनाते हुए सोलर लाइट सहित कई सामान उड़ा दिया। रविवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
सुहवल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के सुगवलिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में देर रात चोरों ने छह माह पूर्व लगी सोलर लाइट, प्लेट, बैट्री सहित पूरा सेट उड़ा दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। ग्राम प्रधान महंगू राम ने बताया कि इस पूरे मामले की लिखित सूचना थाने पर देने के साथ ही जिले के आला अधिकारियों को भी दी गई है। करंडा संवाददाता के अनुसार नारायनपुर रविदास मंदिर तथा प्राथमिक विद्यालय नौदर का ताला तोड़कर चोरों ने वाई-फाई सेट, बैट्री, इनवर्टर और सोलर प्लेट तथा मध्याह्न भोजन का चावल, दाल और बर्तन आदि उड़ा दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक अरविंद गिरि को दी। मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।