फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   यातायात माह: 35 बाइकों का किया गया चालान

यातायात माह: 35 बाइकों का किया गया चालान

Thu, 02 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
यातायात माह: 35 बाइकों का किया गया चालान
गाजीपुर। यातायात माह के तहत पुलिस ने दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर सहित पूरे में चेकिंग अभियान चलाया। शहर के भुतहियाटाड़ में हुए चेकिंग में पुलिस ने 35 बाइकों का चालान किया गया। इसके साथ ही बिना सीट बेल्ट के वाहन चला रहे 12 चारपहिया चालकों और बाइक सवारों के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनसे जुर्माना के रूप में 11 हजार 8 सौ रुपया जमा कराया गया। पुलिस के इस कार्रवाई से खासकर नियम-कानून तोड़ने वाले वा न चालकों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

टीएसआई सुधीर त्रिपाठी और सदर कोतवाल राजीव सिंह के नेतृत्व में शहर के भुटहियाटाड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान सुबह शुरू किया। इस दौरान खासकर बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहनों के चालकों, बाइकों पर तीन सवार और बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों को पुलिस ने रोका। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। टीएसआई सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट से वाहन चला रहे 12 लोग बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते पकड़े गए। इनसे 55 सौ और बिना कागजात तथा तीन सवार बाइक चालकों चालान करते हुए 63 सौ रुपये जुर्माना के रूप में जमा कराया। उन्होंने बताया कि चेकिंग के यातायात माह के लोगों को जागरूक करते हुए यातायात की जानकारी दी गई। उनमें पंफलेट का वितरण कर जागरुक किया गया। बताया कि इस माह के तहत स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही जगह-जगह गोष्ठियों सहित अन्य प्रकार के आयोजन कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed