फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कई वार्डों में मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा

कई वार्डों में मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा

Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कई वार्डों में मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका परिषद के कई वार्डों में मतदाताओं की संख्या आबादी से ज्यादा है। हालांकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अभी नहीं हुआ है। 18 अक्तूबर को सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

नगर निकाय का चुनाव नवंबर माह में प्रस्तावित है। आरक्षण की कवायद पूरा होने तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में होने के चलते निकाय चुनाव की सरगर्मी जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय नगर पालिका परिषद की मतदाता सूची में कई वार्डों में मतदाताओं की संख्या आबादी से अधिक है। नई सूची के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र की कुल आबादी लगभग 33243 है। इसके सापेक्ष मतदाताओं की संख्या 26039 है। कई जगहों पर आबादी से अधिक वोटर हैं। पटखौलिया द्वितीय वार्ड संख्या 20 की आबादी 1136 है जबकि मतदाताओं की संख्या 1370 है। वार्ड संख्या 22बरुइन बाजार में जनसंख्या 1397 के सापेक्ष 1399 मतदाता हैं। इसी तरह वार्ड संख्या 16 हरपुर आंशिक प्रथम में 1527 के सापेक्ष 1482 मतदाता हैं। हॉलांकि वर्तमान समय में सूची को अंतिम रूप देने की कवायद की जा रही है। प्रत्याशी अपने मतदाताओं का नाम सूची से कटनेसे बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में कमियां मिलने पर इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी जमानियां से की गयी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि अगर सूची इस प्रकार की बनी है तो इसकी जांच कराकर इसे शुद्ध कराया जाएगा। ऐसी गलती कैसे हुई है इसकी जांच की जाएगी। जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि सूची में वर्तमान समय में आपत्ति ली जा रही है और आपत्ति के अनुसार सही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed