फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस से मिला प्रतिनिधि मंडल

वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस से मिला प्रतिनिधि मंडल

Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
वेतन भुगतान के लिए डीआईओएस से मिला प्रतिनिधि मंडल
गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी सोनहरा का 23 वां वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण, उदारीकरण, भूमंडलीकरण को आर्थिक पूंजीवादी नीतियों से आर्थिक विषमता लगता बढ़ रही है। यह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, कालाधन की जननी है। यहीं कारण है कि 70 वर्षो की आजादी के बाद भी सबको शिक्षा, रोजगार, आवास, स्वास्थ्य, भोजन एवं जीवन की सुरक्षा की गारंटी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई असंतोष का कारण बन रही है। कम्युनिस्ट पार्टी समाज में क्रांतिकारी गुणात्मक परिवर्तन करके शोषणविहिन, समाजमूलक समाज निर्माण के लक्ष्य को लेकर संघर्ष कर रही है। सताज के शोषित, पीड़ित, वंचित समुदाय को संगठित करने के लिए प्रभावकारी मजबूत संगठन बनाने की जरूरत है। वक्ताओं ने कहा कि समाज का किसान, व्यापारी वर्ग, मजदूर, युवा, विद्यार्थी, महिला सभी वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है। प्रदेश सरकार विकास का एजेंडा तय करने में विफल है। थाना, कचहरी, सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुके है। कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इन सबको लेकर 23 अक्तूबर को नंदगंज थाने पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, राजेंद्र यादव, रामअवध, हरिलाल राम, रामजन्म, सुबेदार यादव, रमापति राम, फागू चौहान, हरिकेश पांडये आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed