{"_id":"59dd0f904f1c1bd9798b5d3b","slug":"151507659664-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंकम टैक्स के छापे में सवा तीन करोड की हेराफेरी सामने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंकम टैक्स के छापे में सवा तीन करोड की हेराफेरी सामने आई
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर के दो चर्चित आभूषण केंद्रों पर इंकम टैक्स की पड़ी रेड के बाद देर रात तक जांच-पड़ताल चलती रही। इन केंद्रों पर वाराणसी तथा गाजीपुर इंकम टैक्स विभाग की कुल 14 सदस्सीय टीम पहुंचकर जांच की। जिसमें कुल सवा तीन करोड़ के हेराफेरी का मामला सामने आया है। टीम के सदस्यों ने पूरी रिपोर्ट गोपनीय रखते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।
इंकम टैक्स अधिकारी राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व आयकर विभाग की टीम प्रमुख सर्राफा कारोबारी राधेश्याम अग्रहरि की चीतनाथ स्थित सर्राफा दूकान तथा मिश्रबाजार स्थित शो रूम पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इंकम टैक्स अफसरों ने आय-व्यय का ब्यौरा देखा। इसके साथ ही स्टाक रजिस्ट की जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान टीम को नोटबंदी से लेकर अब तक सवा तीन करोड़ के हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि दोनों फार्मों द्वारा नोटबंदी के दौरान आठ नवंबर 2016 से 11 नवंबर 2016 तक पुराने नोटों के बदलने की अवधि में दोनों फर्मों द्वारा भारी ट्रांजैक्शन किया गया है। नोटबंदी के उपरांत दोनों फर्मों के सेल रजिस्टर में भी भारी इजाफा पाया गया। सूत्रों की माने तो दोनों जगहों से टीम ने नगद रुपये भी बरामद किया है। दोनों चर्चित ज्वेलर्स के मालिकों के नाम से कुछ अचल संपत्तियां भी सामने आई है, जो अघोषित अवस्था में पाई गई हैं। इनकम टैक्स की छापेमारी गाजीपुर आयकर अधिकारी राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई जिसमें निरीक्षक सागर गुप्ता, गोपाल सिंह, प्रवीण राय सहित कुल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के 14 सदस्य शामिल रहे। डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक ऐसी छापेमारी की कार्यवाही जनपद में अभी और देखने को मिल सकती है। टीम की अगला निशाना पेट्रोल पंप और कबाड़ी दूकानदार हो सकते हैं। जिस की तैयारियों में विभाग जुटा हुआ है। फिलहाल इनकम टैक्स के तेवर को देखते हुए व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।