फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पांच प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा

पांच प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 07 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
पांच प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बुधवार को विकासखंड सादात के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां पाए जाने पर पांच प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। जबकि अनुपस्थित अध्यापकों का भी वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या भीमापार के निरीक्षण के समय विद्यालय के पांच अध्यापक एक जगह बैठकर बातें करते हुए पाए गए। इनके द्वारा शिक्षण कार्य नहीं किया जा रहा था। विद्यालय में आज दूध का वितरण नहीं हुआ था। केवल छात्राओं को ही ड्रेस वितरित किया गया है। बच्चों का शैक्षिक स्तर ठीक नहीं पाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से दूध, छात्रों को ड्रेस वितरण तथा अध्यापकों द्वारा शिक्षण कार्य न करने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। विद्यालय में अनुशासन का अभाव पाया गया। प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। बताया कि प्राथमिक विद्यालय भीमापार के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। दो अध्यापक विलंब से उपस्थित हुए थे। इन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि प्रधानाध्यापिका का विद्यालय पर नियंत्रण नहीं है। प्रधानाध्यापिका का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के निरीक्षण के समय सहायक अध्यापिका अनुपस्थित पाई गई। उनका अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने का आदेश दिया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के निरीक्षण में दो अध्यापक अनुपस्थित पाए गए जिनका वेतन रोकने का आदेश दिया। प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय में दूध का वितरण नहीं कराया गया था। एमडीएम भी गुणवत्तायुक्त नहीं था। इस पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। बताया कि दो अन्य प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed