फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मारपीट की घटना में शिक्षक सहित दो घायल

मारपीट की घटना में शिक्षक सहित दो घायल

Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटना में शिक्षक सहित दो घायल
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बसनिया चट्टी पर शुक्रवार की शाम टहल रहे एक युवक को छह की संख्या में आए लोगों ने मारपीट कर घायल कर फायर झोंकते हुए बलिया की ओर से भाग निकले। शनिवार की सुबह युवक के पक्ष की ओर से चट्टी पर पहुंचे लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने एक शिक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने में लगी रही।
विज्ञापन

बसनिया गांव निवासी विकास सिंह (22) देर शाम चट्टी पर टहल रहे थे। इसी दौरान छह की संख्या में पहुंचे कुछ लोगों ने युवक को मारने-पीटने लगे। शोर की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग को देख सभी लोग हवाई फायरिंग करते हुए बलिया की ओर से भाग निकले। शनिवार की सुबह चट्टी स्थित दूकान पर बैठे राजेश यादव को युवक के पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने मामला शांत हुआ। इसके बाद राजेश यादव के पक्ष के लोगों ने मसौन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जय प्रकाश सिंह (40) को मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक यादव तथा पटेल बिरादरी के बच्चों में चार माह पहले झगड़ा हुआ था। उसको लेकर उनके घरों के बड़े लोग आपस में भिड़ गए थे। उसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई है। तब पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोगों का शांति भंग में चालन कर अपना फर्ज पूरा मान लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गांव में शुरू हुई इस अदावत को हलके में ले रही है जबकि मामला गंभीर होता जा रहा है। अगर पुलिस सख्ती नहीं बरती तो किसी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है। एसओ रामकिशुन ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed