{"_id":"595691fd4f1c1b423b8b468a","slug":"151498845693-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी को लेकर जिले में नहीं थी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी को लेकर जिले में नहीं थी बंदी
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जीएसटी को लेकर शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में किसी तरह की कोई बंदी नहीं रही। रोज की तरह शुक्रवार को भी सभी प्रमुख बाजारों में छोटी-बड़ी सभी तरह की दूकानें खुली रहीं। सुबह से देर शाम तक इन बाजारों में खरीदारों की चहल-पहल बनी रही।
गुड्स सर्विस टैक्स (जीएसटी) के विरोध में कई जिलों में व्यापारियों की ओर से आज दूकानें बंद रखने का फैसला लिया गया था, लेकिन जिले में व्यापारियों की ओर से इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया था। लिहाजा शहर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी तरह की दूकानें पूरी तरह से खुली रहीं। चाय-पान से लेकर कपड़ा, सराफा, इलेक्ट्रानिक, बाइक सहित अन्य दूकानें रोज की तरह आज भी अपने निर्धारित समय पर खुल गई। इन दूकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीददारों की चहल-पहल बनी रही। बंदी का नाममात्र का भी असर दिखाई नहीं दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष विजयशंकर वर्मा ने बताया कि जिले में किसी तरह की कोई बंदी नहीं थी। आम दिनों की तरह शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारें खुली रहीं। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार जीएसटी को लेकर किसी तरह की कोई बंदी नहीं थी। सुबह निर्धारित समय पर बाजार की छोटी-बड़ी दूकानें खुल गई और इन पर खरीददारों के पहुंचने का क्रम भी शुरु हो गया, जो देर शाम त बना रहा। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार रोज की तरह आज भी नगर क्षेत्र की सभी दूकानें खुली रहीं। व्यवसायी कृष्णा गुप्ता ने बताया कि नगर में कोई बंदी नहीं थी। किसी व्यापारिक संगठन ने बंदी का आह्वान भी नहीं किया था।