{"_id":"594d59634f1c1b36328b4642","slug":"151498241379-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मागें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मागें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट का धरना पांचवें दिन शुक्रवार को भी अधिशासी अभियंता नलकूप प्रखंड द्वितीय के परिसर में संगठन मंत्री गनेश प्रसाद की अध्यक्षता में जारी रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना में जनपद सचिव संतोष कुमार तिवारी कहा कि अधिशासी अभियंता एक भी दिन कार्यालय में समय से उपस्थित नहीं हुए। जबकि शासन एवं जिला प्रशासन का सख्त आदेश है कि सभी कार्यालयाध्यक्ष नौ से 11 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करेंगे। साफ-सफाई एवं सरकार की प्राथमिकता में शामिल स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे। लेकिन अधिशासी अभियंता शासन एवं जिला प्रशासन को गुमराह कर कार्यालय से निरंतर अनुपस्थित रह रहे हैं। सरकार की सभी प्राथमिकताओं वाली योजनाओं को दरकिनार करते हुए तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। संघ मजबूर होकर धरना देने के लिए विवश है। जनपद सचिव ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर संघ की मांगों का निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर चौथी यादव, राकेश सिंह, दिनेश यादव, मनोज कुमार यादव, बाबूलाल, अजय सिंह, रमेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, प्रिंस चौबे, बब्बन प्रसाद, पारसनाथ, कपिलमुनि, रतनलाल, संतोष, राधेश्याम, रंगनाथ, ईश्वरचंद, संजय गौरव, अमरेंद्र कुशवाहा, संजय यादव, मनोज सिन्हा, मंगल चौरसिया, उमेश यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। संचालन फेडरेशन मंत्री उमाकांत ने किया।