फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15,000 cattle vaccinated; livestock owners should contact number 1962.

Ghazipur News: 15 हजार मवेशियों को लगा टीका, पशुपालक 1962 नंबर पर करें संपर्क

Fri, 14 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
15,000 cattle vaccinated; livestock owners should contact number 1962.
मरदह में पशुओं को टीका लगाते पशुपालन विभाग के कर्मचारी। संवाद
मरद़ह। विकासखंड क्षेत्र के 63 ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग की मवेशियों के बीच मुंहपका और खुरपका रोग से बचाने के लिए टीका लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार तक तरफ इन गावों में रहने वाले छोटे-बड़े करीब 15 हजार पशुओं को विभाग की तरफ से टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ.चन्द्रकांत सिंह ने बताया कि बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ ही पशुओं में कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें सबसे गंभीर बीमारी खुरपका-मुंहपका है, जो पशुओं के मुंह और पैरों को प्रभावित करती है। इसको देखते हुए बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र के हैदरगंज, गांई, सिगेंरा, इंदौर, सुलेमापुर देवकली, नसरतपुर, अविसहन, बीरबलपुर, पलिया, रानीपुर, मरदह गांवों में कर्मियों के द्वारा पशुओं को टीका लगाया गया। यह अभियान के तहत पांच सितंबर तक मवेशियों को विभाग की तरफ से निशुल्क टीका लगाए जाने है। टीम के पहुंचने के समय पशुपालकों के घर पर मौजूद नहीं रहते हैं की स्थिती में उनके पशु टीकाकरण से छूट जाता है। ऐसे में पशुपालक टोल फ्री हेल्पलाइन 1962 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. शाहिद अंसारी, सुहेल अहमद, आशुतोष यादव, मंतोष राजभर, अभिमन्यु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed