फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   150 illegal hoardings were removed in 10 days, the campaign will run again

Ghazipur News: 10 दिन में हटाई गईं 150 अवैध होर्डिंग, फिर चलेगा अभियान

Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
150 illegal hoardings were removed in 10 days, the campaign will run again
गाजीपुर। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बीते दिनों अवैध बैनर व होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया था। 10 दिनों तक चले अभियान में 150 अवैध होर्डिंग हटाई गईं। दूसरे चरण का अभियान नगर पालिका प्रशासन फिर से चलाएगा।
विज्ञापन

नगर में चरणबद्ध तरीके से अवैध बैनर व होर्डिंग हटाने का कार्य चल रहा है। पहले चरण में 150 अवैध होर्डिंग व बैनर हटाए गए। अब फिर से अभियान चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

दूसरे चरण का अभियान अगले सप्ताह से चलने की उम्मीद है। इसके तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग व बैनर को हटाया जाएगा। अब तक नगर के मिश्रबाजार, महुआबाग आदि स्थानों के होर्डिंग हटाए जा चुके हैं। अवैध होर्डिंग व बैनर के कारण नगर की सुंदरता पर बट्टा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनधिकृत रूप से नगर के मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, होर्डिंग आदि लगा दिए जाते हैं। इससे अवैध बैनर व होर्डिंग का मकड़जाल देखने को मिलता है। साथ ही नगर पालिका प्रशासन का राजस्व भी प्रभावित होता है।

दूसरे चरण का अभियान पूरे नगर क्षेत्र में चलेगा। इस दौरान अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग व बैनर को जब्त किया जाएगा। नगर पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि अवैध होर्डिंग व बैनर हटाने का कार्य फिर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed