फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15-year-old land dispute resolved on the spot

Ghazipur News: 15 साल पुराने भूमि विवाद का मौके पर निस्तारण

Thu, 03 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
15-year-old land dispute resolved on the spot
दुल्लहपुर। जलालाबाद गांव में करीब 15 वर्षों से चले आ रहे भूमि विवाद का बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर निस्तारण करा दिया। गाटा संख्या 105 में 0.0171 हेक्टेयर भूमि को लेकर सुदामा चौहान और राधिका यादव के बीच विवाद चल रहा था। मामला चकबंदी न्यायालय से लेकर राजस्व न्यायालय और वर्तमान में उच्च न्यायालय तक पहुंच चुका है और विचाराधीन बताया जा रहा है। इसके बावजूद जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आवेदिका को कब्जा-दखल करा दिया। राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि राधिका यादव ने भूमि पर अधिकार और कब्जे को लेकर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने मौके की स्थिति की जानकारी लेने के बाद संबंधित भूमि पर आवेदिका को कब्जा-दखल दिलाने के निर्देश दिए थे। मौके पर लेखपाल सौरभ सिंह, लेखपाल आशुतोष पांडेय समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed