फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   15 thousand K Inamiya animal trafficker arrested for six months

छह माह से फरार चल रहा 15 हजार क इनामिया पशु तस्कर गिरफ्तार .

Sat, 03 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
15 thousand K Inamiya animal trafficker arrested for six months
सुहवल। स्थानीय थाना पुलिस को शनिवार की सुबह उस समय बड़ी सफलता मिली। जब पुलिस ने ढढ़नी चौराहे से 15 हजार रुपये के इनामिया पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी छह माह से पुलिस की गिरफ्त से दूर था। आरोपी जमानिया थाने का गैंगेस्टर भी है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। सुहवल थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट का वांछित तथा 15 हजार रुपये का इनामिया पशु तस्कर ढढ़नी चौराहा पर कहीं भागने की फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर इनामिया बदमाश धरनी राय निवासी ढढ़नी रणवीर राय थाना सुहवल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उसे चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर जमानिया कोतवाली थाना में बीते 2019 में पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता, गोवध के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद बीते अक्तूबर 2020 में सभी लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। बताया कि चार दिन पूर्व इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार तीन अन्य को भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed