Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.5 km of OHE damaged; train operations on the 'down' line halted for three hours.

Ghazipur News: 1.5 किमी ओएचई क्षतिग्रस्त, तीन घंटे डाउन रेलखंड पर परिचालन ठप

Sun, 01 Nov 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
1.5 km of OHE damaged; train operations on the 'down' line halted for three hours.
जमानिया रेलवे स्टेशन के पर खड़ी ट्रेन। संवाद
जमानिया। डीडीयू-दानापुर रेलखंड स्थित बहोरा स्टेशन के समीप शुक्रवार की शाम डाउन लाइन पर प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या 13048 विभूति एक्सप्रेस के इंजन का पेंटोग्राफ टूट गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रेन का इंजन पूरी तरह बंद हो गया और इस व्यस्त रेलखंड पर डाउन रूट का परिचालन करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक ठप रहा।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शाम 7. 22 बजे तकनीकी खराबी आई। ट्रेन के अचानक रुकते ही लोको पायलट ने तत्काल कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की तकनीकी टीम टावर वैगन के साथ मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया। रात 9:30 बजे इंजन का पेंटोग्राफ दुरुस्त किया गया, लेकिन ओएचई तार क्षतिग्रस्त होने के कारण मरम्मत कार्य जारी रहा। आखिरकार रात 10:44 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका, जो 10:50 बजे जमानिया स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालन बाधित होने से जमानिया स्टेशन समेत विभिन्न स्टेशनों पर भारी अफरा-तफरी की स्थिति रही। दिलदारनगर, बक्सर और पटना जाने वाले दैनिक व लंबी दूरी के यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर भटकना पड़ा।

परेशान होकर कई यात्री बहोरा स्टेशन से पैदल चलकर जमानिया पहुंचे ताकि आगे का कोई वैकल्पिक साधन मिल सके। इस व्यवधान के चलते 63226 मेमू पैसेंजर धीना में, 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस सकलडीहा में और 13006 पंजाब मेल डीडीयू स्टेशन पर घंटों खड़ी रही। ओएचई मरम्मत के लिए डाउन लाइन पर देर रात 12:20 बजे तक ब्लॉक लिया गया, जिससे कई अन्य गाड़ियां भी विलंबित हुईं। दिलदारनगर के यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विभूति एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटने से ट्रेन करीब सवा तीन घंटे तक मौके पर खड़ी रही, जिसके कारण रेल संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed