{"_id":"5c59ce3dbdec2211a00c7bee","slug":"141549389373-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सूत्री मांग को लेकर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सूत्री मांग को लेकर धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। प्रादेशिक खरवार सभा जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को छह सूत्री मांग को लेकर शहीद पार्क में धरना दिया गया। धरना सभा में प्रादेशिक खरवार सभा के जिलाध्यक्ष तुंगनाथ खरवार ने कहा कि मुहम्मदाबाद तहसील के खरवार जाति के लोगों को पूर्व में अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र मिलता रहा है। कुछ दिनों से स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा मनमाने तौर पर प्रमाण पत्र जारी किया जाना बंद कर दिया गया है। इससे खरवार जाति के छात्रों को नौकरी एवं पढ़ाई आदि में फार्म भरने से वंचित रहना पड़ रहा है। खरवार जाति के लोगों को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है तो हम लोग तहसील परिसर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
सभा में उमाशंकर खरवार ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों सोनभद्र, वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, देवरिया में खरवार जाति को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी होता है। इधर कुछ दिनों से मात्र एक तहसील मुहम्मदाबाद के खरवारों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा मौखिक आदेश देकर रोक लगा दी गई है, जबकि अन्य तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी हो रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के खरवारों को पूर्व की तरह प्रमाण पत्र जारी किया जाए। धरना के बाद छह सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को दिया गया। धरना में अजय कुमार, जगदीश खरवार, राजेश्वर खरवार, योगेन्द्र खरवार, शिवकुमार खरवार, संजय खरवार, विजय खरवार, अरुण खरवार, त्रिलोकी खरवार, भीम खरवार, विजेंद्र, परशुराम, मनोज, धनपाल, बृजलाल, सतेन्द्र, विरेन्द्र, मुकेश, हरिश्चन्द्र, विश्वनाथ, ओमप्रकाश, गुलाबचन्द्र, तारकेश्वर, संतोश, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता तुंगनाथ खरवार ने की।