{"_id":"5c0171a8bdec2241891ed54e","slug":"141543598504-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देवो पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव %उत्कर्ष% में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की धूमरही। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर समारोह में चार चांद लगा दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फ़ीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं की ओर से भांगड़ा, गुजराती एवं पंजाबी नृत्य के साथ ताइक्वांडो की कला का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर लोगों को खूब लुभाया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को उचित मंचप्रदान होता है। इसके माध्यम से वह कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाषचंद्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की वार्षिक आख्या पेश की। उन्होंने वर्ष भर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के साथ छात्रों की ओर से विभिन्न शैक्षणिक, खेल-कूद के साथ अन्य गतिविधियों में ब्लाक, जिले एवं प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित करने वाले छात्रों का वर्णन भी किया। इस अवसर पर सत्यप्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा, जयप्रकाश चौरसिया, अमित सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रभाकर सिंह, प्रमोद यादव, दिनेश कुशवाहा, शिवांगी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शशिशेखर उपाध्याय ने किया।