{"_id":"5bd0b4cebdec2269a92b6021","slug":"141540404430-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-आटो की टक्कर में मासूम की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-आटो की टक्कर में मासूम की मौत, चार घायल
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कासिमाबाद-युसूफपुर मार्ग पर खेताबपुर चट्टी के पास बुधवार को दिन में बस और ऑटो में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक मासूम बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। बच्ची की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक बालक और एक बालिका को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। दुर्घटना के बाद चालक खुद बस लेकर थाना पहुंच गया।
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर निवासी विजेंद्र यादव (35) ऑटो बुक कर अपने भाई संजय यादव के पुत्र संदीप (15) और बेटी सपना (11) के साथ बहन बिंदू की विदाई कराने के लिए कासिमाबाद थाना क्षेत्र मौजपुर सुरवत गांव में उसके ससुराल गया था। बहन और उसकी पुत्री अंकिता उर्फ खुशी (8), शालू (6), वीर (6 ) को लेकर चालक मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बखारीपुर निवासी चालक हदिश उर्फ राजू (32) के साथ लौट रहा था। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे कासिमाबाद-युसूफपुर मार्ग पर खेताबपुर चट्टी के पास युसूफपुर से सवारी लेकर मऊ जा रही बस से ऑटो की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मासूम खुशी, चालक राजू, विजेंद्र, संदीप, सपना गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बिंदू और उसकी पुत्री शालू तथा पुत्र वीर बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक ने बस को रोक दिया और बाद में बस सहित थाना पहुंचा। लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद और दुर्घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दिया। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही खुशी की मौत हो गई, जबकि संदीप और सपना को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। दुर्घटना के बाद चालक बस सहित खुद थाना पहुंच गया। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।