{"_id":"5bd0b3fdbdec221a020c4ea3","slug":"141540404221-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित आंगनबाड़ी और सहायिका का एक दिन का मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित आंगनबाड़ी और सहायिका का एक दिन का मानदेय रोका
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार व्यास ने बुधवार को मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का मानदेय एवं सुपरवाइजर के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री व्यास ने बताया कि निरीक्षण के समय मुहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर एक कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गई। उसका एक दिन का मानदेय रोकने एवं केंद्र की स्थिति में सुधार लाने का संबंधित को निर्देश दिया। एक अन्य केंद्र पर अनुपस्थित मिली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। परियोजना कार्यालय के निरीक्षण के समय साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर संबंधित को सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा। बताया कि भ्रमण पर न जाने पर पर तीन मुख्य सेविकाओं का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जबकि बाराचवर ब्लॉक में एक सुपरवाइजर के निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिलने पर उसका अक्तूबर माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीपीओ के निरीक्षण के समय विभाग के मुहम्मद आरिफ एवं जितेंद्र कुमार गुप्ता साथ थे।