फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाईचारे के साथ मनाएं सभी त्योहार

भाईचारे के साथ मनाएं सभी त्योहार

Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
भाईचारे के साथ मनाएं सभी त्योहार
गाजीपुर। त्योहारों के मद्देनजर जिले के ग्रामीण इलाकों के थानों पर शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई। इस मौके पर अधिकारियों ने लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा अफवाहों से दूर रहने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

जमानिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करनेके लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर सभासद एजाज अहमद सभासद उद्धव पांडेय सूरत उमराव यादव कालिका मथनी पवन कुमार लक्ष्मन जयप्रकाश गुप्ता दयाशंकर यादव दयाशंकर राम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में रविवार की देर शाम शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसओ राजू कुमार ने जलालाबाद चौराहे पर सीसीटीवी लगवाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों से अनुरोध किया। दुल्लहपुर बाजार के बाहर जाने का यही एक रास्ता है। इसके अलावा सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। धर्मागतपुर के हरिबंश चौहान ने पुलिस से यातायात पर नियंत्रण लगाने का अनुरोध किया। इस मौके पर एसआई अलीजमा खान, उदयशंकर मिश्रा, जयकिशन साहू, राजेश मद्धेशिया, श्रीराम यादव उपस्थित थे। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष राजाराम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाय जिससे भाईचारा बना रहे। इस अवसर पर प्रधान जयराम सिंह, हनुमान सिंह, खरभू चौहान, सुनील चौबे, शकील अंसारी, कृष्णानंद यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed