{"_id":"5b9403a5867a5501332a5433","slug":"141536426917-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने मां को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने मां को पीटकर किया घायल
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में दो दिन पहले संपत्ति को लेकर बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर अपनी मां को घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। इस मामले में मां ने अपने बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।
क्षेत्र के सुजानपुर गांव की रहने वाली लाटी देवी (55) साल अपने पति रामबचन के निधन के बाद जिला जज के न्यायालय में मृतक आश्रित के तौर पर कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। दो दिन पूर्व उसका पुत्र जनकराम ने पारिवारिक विवाद को लेकर मां की जमकर पिटाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में कराया गया। घायल मां की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश करने लगी। इसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने सुहवल थाना प्रभारी को आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इस संबंध में सुहवल प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावर पुत्र को हिरासत में लेने के साथ ही उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।