फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खराब पड़े हैं हैंडपंप, नहीं बुझ रही प्यास

खराब पड़े हैं हैंडपंप, नहीं बुझ रही प्यास

Sun, 05 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खराब पड़े हैं हैंडपंप, नहीं बुझ रही प्यास
नंदगंज(गाजीपुर)। बाजार वासियों सहित यहां आने वाले लोगों की प्यास बुझाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर करीब एक दर्जन हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन इसमें से आधा दर्जन हैंडपंप महीनों और वर्षों से खराब पड़े हुए हैं। इससे लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। पानी के लिए लोगों को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बाजार में आने वाले लोगों को हो रही है।
विज्ञापन

बाजार में रहने वाले लोगों और यहां आने वालों को पानी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग की तरफ से अलग-अलग स्थानों पर करीब एक दर्जन हैंडपंप लगवाया गया था, लेकिन आधा दर्जन हैंडपंप वर्षों और महीनों से खराब पड़े हुए हैं। इससे पानी के लिए लोगों को परेशाना होना पड़ रहा है। बाजार के पश्चिम तरफ लगा हैंडपंप दो वर्ष से खराब है। थाना गेट के समीप का एक वर्ष से, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गेट का एक माह से, चोचकपुर तिराहे के पास दो वर्ष से, सौरम मोड़ के पास का हैंडपंप 20 दिनों से और शादियाबाद तिराहे के पास लगा हैंडपम्प भी एक वर्ष से खराब है। इसकी वजह से लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। बाजार में रहने वाले लोग तो इधर-उधर और अगल-बगल में लगे पंप से पानी की व्यवस्था कर ले रहे हैं, लेकिन दूर-दराज क्षेत्रों से बाजार में आने वाले लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए वह या तो बोतल का पानी खरीद रहे हैं या फिर चाय-नाश्ता की दुकानों पर पैसा खर्च कर कुछ खाने के बाद प्यास बुझा रहे हैं। बाजारवासियों ने कहा कि बार-बार ग्राम प्रधान को अवगत कराने के बाद भी हैंडपंपों को दुरुस्त कराने का कार्य नहीं किया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दिया कि अगर समय रहते हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान अर्चना सिंह ने कहा कि खराब हुए हैंडपम्पों की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द से जल्द हैंडपंपों को दुरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed