{"_id":"5b40fe3e4f1c1bbe248b51fd","slug":"141530986046-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की जद में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की जद में आने से किशोर की मौत
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिधउत में शुक्रवार की देर शाम करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इलाके के सिधउत निवासी राकेश राजभर का बेटा राहुल राजभर (17) शुक्रवार की देर शाम अपने मकान में लगे टिनशेड में कपड़ा फैला रहा था। इसी बीच टिनशेड में उतरे करेंट से वह उससे चिपक गया और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और डंडे से राहुल को टिनशेड से अलग किया, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। बेटे की मौत की खबर मां तक पहुंचतो ही वह चीत्कार उठी। मृत राहुल दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां सदमे में है। उसका उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। उधर हादसे के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।