{"_id":"5b3e57864f1c1bbd248b49f6","slug":"141530812294-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्या चढ़े छात्रा व अपहर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्या चढ़े छात्रा व अपहर्ता
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। एक ढाबे के पास से बुधवार की देर शाम पुलिस टीम ने अपहरण के आरोपी युवक तथा अगवा की गई छात्रा को पकड़ लिया। अपहर्ता से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। छात्रा को बीते दिनों युवक अगवा किया था। इस मामले में छात्रा की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक के साथ पकड़ी गई छात्रा को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए महिला चिकित्सालय भेजा है।
इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा को बीते 28 जून अगवा कर लिया गया था। वाकया उस समय हुआ था जब छात्रा अपने घर से दुकान पर कोई समान लेने गई थी। इसी बीच भांवरकोल थाने का एक युवक उसे बाइक पर बैठाकर फरार हो गया था। काफी देर बाद भी छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में छात्रा की मां ने थाने में एक नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।
बुधवार की शाम करीब चार बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी छात्रा के साथ ही थाना क्षेत्र के एक ढाबे के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी को छात्रा के साथ धर-दबोचा। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि नाबालिग छात्रा के अपहरण एवं दुराचार के मामले में दर्ज मुकदमे में फरार आरोपी एवं अपहृत छात्रा को एक ढाबे के पास से पकड़ लिया गया है। छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए महिला जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, जबकि आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छात्रा को साथ लेकर वह अपने एक साथी के सहयोग से ट्रेन से हरियाणा लेकर चला गया, जहां उससे वह शादी करना चाहता था।