{"_id":"5b3528524f1c1bf26e8ba866","slug":"141530210386-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। क्षेत्र के भीखमपुर गांव में लगा सौ केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया। इससे 72 घरों की बत्ती गुल हो गई। बिजली के अभाव में लोगों को गर्मी के साथ ही तरह-तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को अवगत कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदले जाने से सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने कहा कि भीखमपुर गांव में लगे सौ केवी के ट्रांसफार्मर से जहां करीब 72 घरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। वहीं कई ट्यूबवेल भी चलते है। एक सप्ताह पहले यह ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे बत्ती गुल हो गई है। बिजली के अभाव में गर्मी की वजह से एक तरफ जहां लोगों की रात में चैन की नींद सोना दुश्वार हो गया है। वहीं तरह-तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है। इस बावत लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के तत्काल बाद विभाग को अवगत कराया गया। बावजूद इसके विभागीय लापरवाही की वजह से इसे अभी तक बदला नहीं गया। चेतावनी दिया कि यदि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जाता है तो लोग विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में नन्हे तिवारी, राधेश्याम तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, बुद्धि सागर द्विवेदी, रामजन्म तिवारी, अभिलाश उपाध्याय, शिवम तिवारी, अभिषेक उपाध्याय, रामजन्म पांडेय आदि शामिल थे।