{"_id":"5a1d9bb04f1c1bee688be5e5","slug":"141511889840-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पीड़िता की मां ने दी गई तहरीर में पुलिस को बताया कि बीते 25 नवंबर को वह अपने रिश्तेदार के घर गई थी। उसी दिन गांव का ही एक युवक बालिका को खाना बनाने के बहाने अपने घर ले गया। घर पर बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रिश्तेदारी से घर लौटकर आने के बाद बालिका दो दिनों तक कुछ नहीं बोली। जब उसकी हालत गंभीर होने लगी तो उसने सारी आप बीती बताई। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर मुहम्मदाबाद के सीओ अनिल राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।