फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

Fri, 27 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बसनिया गांव के दो युवकों की बिहार प्रांत के कैमूर जनपद स्थित नुआंव थाने के पास गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को दोनों युवकों का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

गांव निवासी स्व. उमाशंकर सिंह का पुत्र विकास सिंह (22) और पड़ोस के ही स्व. अर्जुन सिंह का पुत्र नीरज सिंह (23) रेनूूकूट में रहकर प्राइवेट काम करते थे। छठ पूजा पर शामिल होने के लिए दोनों बुलेट से घर आ रहे थे। देर शाम जैसे ही वह बिहार प्रांत के कैमूर जिले स्थित नुआंव थाने के पास पहुंचे। पीछे से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए भभुआ स्थित अस्पताल ले आई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बिहार पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल से घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी। स्थानीय थाना पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भभुुआ के लिए रवाना हो गए। सुबह दोनों का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घटना से मर्माहत मुहल्ले की व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed