{"_id":"5988a6644f1c1b9d3d8b4578","slug":"141502127716-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर किया घायल
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के चकियां उर्फ चकमजीठ गांव में रविवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर एक युवक ने छोटे भाई की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के जिला अस्पताल भेजा। जबकि घटना को अंजाम दे कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
चकमजीठ गांव में देर शाम प्राथमिक विद्यालय पर लोक शिक्षा प्रेरक अशोक कुमार की पत्नी विमला देवी और छोटे भाई रामऔतार की पत्नी तेतरी देवी (32) के बीच भूमि के पुराने विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। ग्रामीणों के मुताबिक तेतरी देवी अपने परिजनों संग जमीन पर झोपड़ी डालने की तैयारी कर रही थी। तभी लोक शिक्षा प्रेरक अशोक कुुमार की पत्नी विमला देवी झोपड़ी रखने से रोकने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। तभी लोक शिक्षा प्रेरक अपने छोटे भाई की पत्नी को मारने-पीटने लगा। महिला को पिटता देख दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लोक शिक्षा प्रेरक ने धारदार हथियार से महिला पर वार कर दिया। घटना में महिला लहूलुहान हो गई। घटना को देख परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर दबोच लिया। इस संबंध में निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर यह घटना हुई है। पीड़ित घायल महिला की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।