फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.40 lakh names added to voter list, more than half of the population

Ghazipur News: मतदाता सूची में 1.40 लाख नाम जुड़े, इसमें आधी आबादी आधे से ज्यादा

Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
1.40 lakh names added to voter list, more than half of the population
गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए मतदाताओं विशेषकर महिलाओं ने गजब का उत्साह दिखाया है। अब तक एक लाख 40 हजार से ज्यादा का नाम दर्ज किए गए हैं, उनमें आधी आबादी की तादाद 79 हजार से अधिक है। जखनिया विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा करीब 15 हजार महिलाओं का नाम शामिल किया गया है।
विज्ञापन

लोकसभा का चुनाव इस वर्ष होना है। इसको लेकर जहां राजनीतिक दलों में कशमकश दिखाई देने लगी है, वहीं प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली को लेकर संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संंख्या में लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया। इसमें 11 जनवरी तक एक लाख 40 हजार 984 मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किया गया है। इनमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। सभी विस क्षेत्रों से जहां 61708 पुरुषों का तो वहीं 79276 महिला मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया गया है। सबसे अधिक महिला मतदाताओं का नाम जखनिया विधानसभा क्षेत्र में 15053 दर्ज हुआ है। इसके अलावा सैदपुर में 11114, गाजीपुर 11435, जंगीपुर 9670, जहूराबाद 11356, मुहम्मदाबाद 9635 एवं जमानिया विस क्षेत्र से 11013 महिलाओं ने अपना नाम शामिल कराया है। जिले में वर्तमान में 29 लाख 25 हजार 596 मतदाता हैं। इनमें 15 लाख 43 हजार 63 पुरुष एवं 13 लाख 82 हजार 465 महिला एवं 68 थर्ड जेंडर हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

विस पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
जखनिया 241226 212577 10 453813
सैदपुर 217204 197306 18 414528
गाजीपुर 195126 181333 02 376461
जंगीपुर 203318 182573 04 385895
जहूराबाद 222615 198957 03 421575
मुहम्मदाबाद 232311 201660 27 433998
जमानिया 231263 208059 04 439326
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed