फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   14 government departments owe the municipality Rs 3.5 crore

Ghazipur News: 14 सरकारी विभागों पर नपा के 3.5 करोड़ रुपये बकाया

Tue, 10 Mar 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
14 government departments owe the municipality Rs 3.5 crore
गाजीपुर। सदर नगर पालिका का 14 सरकारी विभागों पर करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक का जलकर और गृहकर बकाया है। इनमें 12 विभागों ने 2012 से तो दो विभागों ने 2016 से कर का भुगतान नहीं किया है। इस फेहरिस्त में विकास भवन के साथ ही बिजली निगम, आबकारी विभाग, सीएमओ कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, वन विभाग, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज समेत करीब 14 सरकारी संस्थान हैं, जो नपा के कर्जदार बने हुए है, लेकिन इसमें रोचक तथ्य यह कि नपा के कर विभाग के जिम्मेदारों ने अब तक बकायेदार विभागों को डिमांड नोटिस भी नहीं दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के जिम्मेदारों की सुस्ती के चलते सरकारी विभागों पर 2012 से ही जलकर और गृहकर बकाया है। इन विभागों से कर वसूली को लेकर साल-दर-साल लापरवाही बरती गई। इसके चलते 14 सरकारी विभागों पर नगर पालिका का करीब तीन करोड़ 50 लाख 10 हजार 249 रुपये का टैक्स बकाया हो गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से कर जमा न करने के बावजूद नगर पालिका की ओर से इन विभागों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसका असर नगर पालिका की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से बजट की मांग की जाएगी और बजट प्राप्त होते ही संबंधित विभागों से नगर पालिका का बकाया कर जमा कराया जाएगा। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी।
पूर्व में संबंधित विभागों को कर जमा करने के लिए डिमांड नोटिस जारी नहीं किया गया था। नोटिस जारी कर वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। - डीके राय, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed