फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   14 auspicious times in November and 3 in December, the shehnai will resonate

Ghazipur News: नवंबर में 14 तो दिसंबर में 3 मुहूर्त, गूंजेगी शहनाई

Wed, 29 Oct 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
14 auspicious times in November and 3 in December, the shehnai will resonate
गाजीपुर। सहालग एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में 17 दिन बैंड-बाजे और बरात का शोर रहेगा। सीजन के नजदीक आते ही बाजारों में तैयारी शुरू हो गई है। शेरपुर गांव निवासी पंडित मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि देवशयनी एकादशी से चतुर्मास लग जाने के बाद सहालग बंद हो गया था। अब एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ सहालग फिर से शुरू होने जा रहा है। जिन परिवारों में वैवाहिक कार्यक्रम होने हैं वहां तैयारी शुरू हो गई है। मैरिज होम, रेस्तारां, धर्मशालाएं, कैटर आदि की बुकिंग की जा चुकी हैं। इसके साथ ही बाजार से खरीदारी का दौर भी शुरू हो चुका है। 14 मुहूर्त नवंबर माह तो 3 मुहूर्त दिसंबर में है। इसके बाद खरमास व शुक्र अस्त के कारण लगभग डेढ़ माह तक वैवाहिक आयोजनों पर विराम लग जाएगा। अगले साल 3 फरवरी के बाद से सहालग का सीजन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि देवोत्थान एकादशी की तिथि 31 अक्टूबर को रात में 4.02 बजे से आरंभ होकर एक नवंबर की रात 2.56 बजे तक रहेगी। इसी के साथ विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत, विवाह आदि मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed