फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.37 lakh students will appear in the pre-board examination.

Ghazipur News: प्री-बोर्ड परीक्षा में 1.37 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 11 Jan 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
1.37 lakh students will appear in the pre-board examination.
जिले में हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 13 से 24 जनवरी तक चलने वाली परीक्षा में करीब 945 विद्यालयों के 1.37 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। इसके लिए विद्यालयों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरम की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होनी हैं। इस बार की परीक्षा में कुल 137456 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल के 66273 संस्थागत और 225 व्यक्तिगत सहित 66498 , इंटरमीडिएट के 69067 संस्थागत एवं 1891 व्यक्तिगत समेत 70958 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन छात्र-छात्राओंकी प्री-बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करना है, ताकि वह अपनी कमजोरियों को पहचान कर सुधार कर सकें।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से शाम 3.30 बजे तक कराई जाएगी। पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी और इंटरमीडिएट में सामान्य आधारित विषय (व्यावसायिक वर्ग), समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दिन दूसरी पाली में इंटर में साहित्यिक हिंदी एवं हिंदी की परीक्षा होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं इसके बाद कराई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed