फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वाहनों पर लगे झंडे और काली फिल्म हटवाई

वाहनों पर लगे झंडे और काली फिल्म हटवाई

Fri, 15 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
वाहनों पर लगे झंडे और काली फिल्म हटवाई
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील तिराहे पर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए वाहनों की चेकिंग कर गाड़ियों पर लगे झंडे एवं शीशे पर लगी काली फिल्म को हटवाया। इस दौरान वाहन चालकों के हेलमेट एवं कागजात की जांच कर उनसे समन शुल्क की वसूली की। चुनाव आयोग के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तहसील तिराहे पर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों में लगे झंडे एवं काली फिल्म को हटवाया। जिन वाहन चालकों के पास कागजात पूर्ण नहीं थे या दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाए थे उनका चालान किया गया तथा समन शुल्क की वसूली की गई। क्षेत्राधिकारी श्री शर्मा ने कहा कि चुनाव संपन्न होने पर आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चला कर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। कागजात पूर्ण न होने एवं नगदी रकम लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी गाड़ियों से काली फिल्म एवं किसी भी राजनीतिक दल का झंडा उतार लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना न पड़े। इसके अलावा नगदी पैसा लेकर चलने वाले लोगों को भी उसका पर्याप्त कारण बताना होगा। अन्यथा पैसा जब्त कर लिया जाएगा। चेकिंग के दौरान बहुत से वाहन चालक सिफारिश करते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने किसी भी प्रकार की रियायत न बरतते हुए कहा कि इस समय चुनाव आयोग के निर्देश पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े जाने पर चाहे वह कितना ही पहुंच वाला व्यक्ति क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान शाहनिंदा चौकी प्रभारी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed