फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई कुआं की खुदाई

कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई कुआं की खुदाई

Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई कुआं की खुदाई
कासिमाबाद (गाजीपुर)। उच्च न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर उपाधि में वर्षों पूर्व पटे गए कुएं की खुदाई का कार्य शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में प्रारंभ कराया गया। कुआं की खुदाई के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पीड़ित व्यक्ति काफी दिनों तक जिला और पुलिस प्रशासन के यहां न्याय के लिए चक्कर काटता रहा। लेकिन कहीं न सुने जाने पर वह कोर्ट की शरण में गया था।
विज्ञापन

मुबारकपुर उपाधि गांव निवासी इंद्रदेव सिंह ने जिला प्रशासन से न्याय न मिलने के कारण उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर गांव के बिस्मिल्लाह के चहारदीवारी के बीच स्थित कुआं को खुदवाने की अपील की थी। अपने याचिका में इंद्रदेव सिंह ने बताया था कि यह कुआं मेरा खानदानी है तथा चकबंदी से पूर्व से लोग इससे पानी पीते चले आ रहे थे। गांव के ही कुछ लोग इसे पाटकर अपने घर की चाहरदीवारी में मिला लिए हैं, जो सरासर गलत है। इसे उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को तीन माह के अंदर कुआं की खुदाई कराने का निर्देश दिया था। बताया जाता है कि इसके पूर्व प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लिया था। तब इंद्रदेव सिंह ने जिला प्रशासन के खिलाफ अवमानना दाखिल किया था। तब इसे गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी कासिमाबाद मंसाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद चंद्रपाल शर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ शनिवार से कुआं की खुदाई प्रारंभ करा दी गई। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed