{"_id":"5bdb401bbdec226989663b06","slug":"131541095451-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को पत्रक सौंप शराब की बिक्री बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को पत्रक सौंप शराब की बिक्री बंद कराने की मांग
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा गांव की दर्जनों महिलाएं गुरुवार को बिंद समाज विकास संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब बिंद के नेतृत्व में राइफल क्लब पहुंची। जिलाधिकारी को गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री के संबंध में पत्रक सौंपते हुए इस पर रोक लगाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
दिए गए पत्रक में महिलाओं ने कहा कि हम लोग ग्राम पंचायत गोड़ा की निवासी हैं। हमारे ग्राम पंचायत में चार से पांच स्थानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने में कुछ लोग 10-15 वर्षों से लिप्त हैं, जिससे गांव के युवकों में शराब पीने की लत तेजी से बढ़ती जा रही है। अवैध शराब पीकर गांव में कई लोगों को मौत भी चुकी है। बहुत से लोग बीमार चल रहे हैं, जिनका धनाभाव के चलते समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है। बिंद समाज विकास संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब बिंद ने कहा कि विगत दो वर्ष पहले गांव की महिलाओं द्वारा अभियान चला कर शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया गया था। पुलिस द्वारा छापेमारी करने पर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों ने धंधा बंद कर दिया था, लेकिन बाद में फिर से शुरू कर दिया है। कहा कि अगर समय रहते शराब की बिक्री को बंद नहीं कराया गया तो गांव के युवाओं का भविष्य नशे की लत लगने से बर्बाद हो जाएगा। महिलाओं ने चेतावनी दिया कि शीघ्र अवैध बिक्री पर रोक नहीं लगाई तो वह आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगी। डीएम ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पत्रक सौंपने के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिंद, सितरामी बिंद, चंचलिया बिंद, चानी देवी, मीरा देवी, चमेली देवी, प्रभावती, मंजू देवी, जीउती, बुचिया देवी, माया देवी, मीरा देवी, राजकुमारी देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
्र