{"_id":"5bd0b4f4bdec2269685b0175","slug":"131540404468-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 40 वादों में 35 का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 40 वादों में 35 का किया निस्तारण
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर(गाजीपुर)। विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम वाराणसी मंडल के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता कार्यालय में न्याय आपके द्वार जन अदालत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में आए कुल 40 वादों में मौके पर 35 का निस्तारण किया गया।
शिविर में मामलों का निस्तारण करते हुए सेवानिवृत्त जज एवं उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन श्यामबिहारी राय ने मामलों की सुनवाई करते हुए उपभोक्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। शिविर में विद्युत बिल, मीटर सहित कनेक्शन आदि से संबंधित विभिन्न मामले आए थे जिनका निस्तारण किया गया। बताया कि जल्द ही नियमित रूप से शिविर लगवाने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता आशीष चौहान, उपखंड अधिकारी अमित कुमार, अवर अभियंता मोहनलाल, प्रकाशनाथ, धीरेंद्र राय लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ सिंह, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।