फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कहीं महीनों, तो कहीं सालों से खराब हैं नलकूप

कहीं महीनों, तो कहीं सालों से खराब हैं नलकूप

Wed, 24 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कहीं महीनों, तो कहीं सालों से खराब हैं नलकूप
सुहवल(गाजीपुर)। क्षेत्र के कई राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं। कहीं महीनों तो कहीं वर्षों से खराब पड़े इन नलकूपों की वजह से किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों एवं किसानों ने बताया कि क्षेत्र के भिक्खीचौरा स्थित 31 जेडजी, 49 जेडजी हरिश्चन्द्रपुर, चार जेडजी डेढ़गांवा, 56 जेडजी आधी तिलवां मोटर दोष एवं पाइप दोष, 61 जेडजी अबदुल्हाहपुर, 117 जेडजी जमालपुर रेवतीपुर ट्रांसफार्मर दोष सहित अन्य कारणों के चलते महीनों से बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

72 जेडजी नवली, 13 जेडजी नवली, 58 जेडजी नवली, 65 जेडजी रेवतीपुर, 3 जेडजी पटकनिया, 109 जेडजी युवराजपुर, 25 जेडजी युवराजपुर, छह जेडजी पटखौलिया एवं 59 जेडजी आधी तिलवां कई वर्षों से बोरिंग फेल होने से पूरी तरह से शोपीस बनकर रह गए हैं। नलकूपों की खराबी की वजह से किसानों को उनकी फसल की सिंचाई के लिए महंगे दाम पर डीजल चालित मशीनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इसको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता है। इस संबंध में राजकीय नलकूप खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता श्यामचंद्र चौधरी ने कहा कि विभिन्न कारणों से बंद पड़े नलकूपों को जल्द चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन नलकूपों की बोरिंग फेल हो चुकी है उनके लिए विभाग के माध्यम से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होने एवं धनराशि का आवंटन होते ही जिन नलकूपों की बोरिंग फेल हो चुकी है। उनकी जगह नया नलकूप स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed