{"_id":"5bc77578bdec2269855916fa","slug":"131539798392-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जबुरना गांव में 69 लोगों को तत्कालीन उपजिलाधिकारी द्वारा पट्टा किया गया। इसके बाद से ही पट्टा धारकों को कब्जा नहीं दिलाया गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।
ग्राम के 69 लोगों को पट्टा किया गया लेकिन आज तक सभी को कब्जा नहीं दिलाया जा सका है। पट्टाधारक उदय नारायण खरवार, लक्ष्मण शाह, बब्बन खरवार आदि का कहना है कि तत्कालीन एसडीएम द्वारा वर्ष 2014 में पट्टा किया गया था। इसके बाद कई लोगों को कब्जा भी दिलाया गया, लेकिन आज भी आधे से अधिक लोगों को कब्जा नहीं दिया जा सका। इस भूमि की नापी एसडीएम के आदेश पर 11 अक्तूबर 2018 को करने का प्रयास तहसील कर्मियों द्वारा किया गया लेकिन दबंगों द्वारा नापी की कार्रवाई पूरी नहीं करने दी गयी। विवाद पैदा कर लोगों ने नापी करने से रोक दिया। इसके बाद लेखपाल कानूनगो वापस तहसील चले आये और पट्टा होने के बावजूद गरीब लोग आज भी काबिज नहीं हो सके और दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। तहसील कर्मियों की लापरवाही से नाराज पट्टा धारकों ने समूह में बुधवार को उपजिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंच कर कब्जा दिलाने की मांग की। उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने लेखपाल की आख्या के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही और आश्वासन दिया कि पुलिस बल की मौजूदगी में नापी करा कर सभी को काबिज कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण वापस घर गये। इस अवसर पर संजय, शत्रुघ्न, भरत, डब्लू शाह, दिनेश, भीम शाह, सियाराम, लालता, शिवजी, लल्लन, मुन्ना, हसीबुन, दुर्गा देवी, कृष्ण कुमार, प्रतिमा, सुजीत आदि उपस्थित थे।